CHATI ANKH logo.cdr

अमरौली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहबजादो के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया.

WhatsApp Image 2023 12 26 at 8.03.38 PM

गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे सहाबजादों के बलिदान दिवस को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में वीरबाल दिवस के रूप में मना रही है।इसी क्रम में अमरौली मण्डल भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन सरदार हरभजन सिंह सियाल उर्फ लाठी जी जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के सारसौल स्थित आवास पर किया गया जिसको संबोधित करते हुए जिला मंत्री भाजपा ठाकुर राकेश सिंह ने कहा कि धन्य है वह परिवार जिसकी तीन तीन पीढ़ियों ने देश और धर्म की खातिर शहादत दी।

WhatsApp Image 2023 12 27 at 8.43.15 PM 1

नवाब द्वारा भारी यातनाएं दिए जाने के बावजूद जब दोनों सहाब जादे धर्म परिवर्तन को तैयार नहीं हुए तो आज ही के दिन दोनों को दीवार में जीवित चिनवा दिया गया देश और धर्म पर मर मिटने वाले ऐसे वीरशहीदों की याद में आज हम “वीर बाल दिवस” मना कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। इस कार्यकर्म में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनो साहबजादो के चित्र पर फूलमाला पहनाकर, पूस्प अर्पित किए. इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से अमरौली मंडल अध्यक्ष शीलेंद्र कुमार सिंह, अमरौली मंडल उपाध्यक्ष इमरान खान शाह, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा विशाल जैन,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री निघत, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह बिट्टू, जतेंद्र सिंह जॉली, मनीष जड़ों, राजकुमार सिंह और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *