
वाई.के. चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत की असली खूबसूरती उसकी अनेकता में एकता और आपसी प्रेम एवं भाईचारे में है। हमारे देश में अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के लोग मिल-जुलकर सभी त्योहार मनाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत और हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमें केवल खुशियां मनाने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि आपसी रिश्तों को मजबूत करने, एक-दूसरे का सम्मान करने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं इंसानियत का संदेश फैलाने की प्रेरणा भी देते हैं। हमें नफरत, भेदभाव और आपसी दूरियों को मिटाकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए, जहां हर धर्म और वर्ग के लोगों को सम्मान एवं बराबरी का अधिकार मिले।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज में शांति, एकता और भाईचारा कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें एक-दूसरे के त्योहारों और खुशियों में शामिल होकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना चाहिए।
अंत में वाई.के. चौधरी ने अल्पसंख्यक एवं बहुजन कल्याण संघ (ABKS) की ओर से सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
संदेश: त्योहार कोई भी हो, खुशियां सबकी हैं, देश सबका है और भाईचारा हम सबकी पहचान है।
