लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर संगठन पदाधिकारियों और प्रदेश भर से आए सम्मानितजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रदेश के हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण तत्परता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से आए लोग उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने हर समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
सम्मानितजनों ने राज्य मंत्री के इस पहल की सराहना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समस्याओं का निस्तारण जल्द होगा। कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे जनता के साथ संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

मंत्री के इस संवेदनशील रवैये से लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल दिखाई दिया। उपस्थित जनसमूह ने उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संवाद से जनता और सरकार के बीच की दूरी कम होती है।
