Chati ankh.cdr

एएमयू में हॉकी प्रतियोगिता का समापन, एबीके यूनियन स्कूल ने मारी बाजी

IMG 641b479f 02fc 4ff1 b52b f51dbd66f398
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में एबीके यूनियन स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में टीम ने सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) को पराजित कर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एएमयू के कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एम. रिजवान खान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं।

इस मौके पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सबाहुद्दीन ने हॉकी के क्षेत्र में एएमयू की पुरानी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को प्रोत्साहित करने की समृद्ध परंपरा रही है और यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *