Chati ankh.cdr

अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

WhatsApp Image 2026 10 28 at 9.57.45 AM
अलीगढ़। अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी (AMA) के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ का नाम रोशन किया। 25 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के बुराड़ी स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल, संत नगर में आयोजित प्रथम यंग वॉरियर्स ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एकेडमी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत का परिचय दिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से एकेडमी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

स्वर्ण पदक विजेता: अदीबा, मुस्तफा, वानिया, फराज़, अलीश्बा, सना, अब्दुल्लाह हसन, रेहान, सैयद सुफियान, नम्रता, केशर जहां, जुनैद, नबीहा खान, अलीना फातिमा और अल्तमश।

रजत पदक विजेता: वजिहा, आलिमा, इनाया, फरिहा, शिफा सिद्दीकी, जुनैरा और दीपशिखा।

कांस्य पदक विजेता: हादी, मुसाब, अनाबिया, अमान, आमिरा ज़फर, शिफा शहनवाज़, फातिमा, तय्यबा और मोहम्मद सुफियान खान।

इस शानदार सफलता के पीछे खिलाड़ियों का निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। प्रतियोगिता के दौरान कोच असरार अहमद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद अल्तमश, शहरोज, माजिद और अदीफा मौजूद रहे। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना एकेडमी के लिए गर्व का विषय है। इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी — खेल, अनुशासन और सफलता की पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *