Chati ankh.cdr

अल्पसंख्यक एवं बहुजन कल्याण संघ की ओर से ईद की मुबारकबाद

WhatsApp Image 2025 03 31 at 4.04.36 PM (1)

नई दिल्ली, 31 मार्च – अल्पसंख्यक एवं बहुजन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई के चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष IAS सेवानिवृत्तिक फैसल आफताब, अलीगढ़ जिला सचिव अली जान और संघ के सभी पदाधिकारियों ने देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम समाज को ईद-उल-फित्र की दिल से मुबारकबाद दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई के चौधरी ने कहा,

“ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि त्याग, मोहब्बत और आपसी भाईचारे की सीख देती है। यह दिन हमें सिखाता है कि जब तक हमारे समाज का सबसे अंतिम व्यक्ति खुशहाल नहीं होगा, तब तक हमारी खुशी अधूरी रहेगी। हमें चाहिए कि जरूरतमंदों की मदद करें और इंसानियत की मिसाल कायम करें।”

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, IAS सेवानिवृत्तिक फैसल आफताब ने भी ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा,

“ईद मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। हमें इसे आपसी एकता और मजबूती का जरिया बनाना चाहिए। समाज में अमन और इंसाफ को बढ़ावा देना ही इस त्योहार का असली मकसद है। अगर हम एक-दूसरे की तकलीफों को समझें और उन्हें दूर करने की कोशिश करें, तो यह दुनिया और भी खूबसूरत बन जाएगी।”

अलीगढ़ जिला सचिव अली जान और संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह त्योहार मोहब्बत और इंसानियत का जश्न है। संघ की ओर से विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों की मदद की पहल की गई है, ताकि इस मुबारक मौके पर हर घर में खुशियां पहुँच सकें।

वाई के चौधरी और फैसल आफताब ने अंत में सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा,

“आइए, इस ईद पर हम सब मिलकर मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम फैलाएं और समाज में एकता की मिसाल कायम करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *