अलीगढ़: ईद-उल-फित्र का त्यौहार मुसलमानों के लिए सिर्फ एक इबादत का दिन नहीं, बल्कि आपसी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के जज़्बे को बढ़ाने का भी दिन है। रमज़ान के मुकद्दस महीने के रोज़ों और इबादतों के बाद जब ईद का चाँद नजर आता है, तो यह न सिर्फ खुशी, बल्कि खुदा की नेमतों का एहसास भी कराता है। इस खास मौके पर दैनिक छठी आँख समाचार पत्र के मुख्य संपादक वाई के चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार रियाज अहमद, ब्यूरो चीफ अनीस अहमद, ACN कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. वसी बेग बिलाल, एडवोकेट नईम अहमद, और पत्रकार वसीम खान, इमरान खान, तौसीफ अंसारी, चौधरी एम.आई. खान समेत पूरी दैनिक छठी आँख समाचार पत्र की टीम ने सभी देशवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की।
वाई के चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि ईद सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सीख है। यह त्यौहार हमें नफरत को मिटाकर मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देने का पैगाम देता है। उन्होंने समाज में अमन, शांति और तरक्की की दुआ करते हुए कहा कि हम सबको अपने ग़रीब और ज़रूरतमंद भाइयों को भी अपनी खुशियों में शामिल करना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार रियाज अहमद ने अपने पैगाम में कहा कि ईद का मकसद सिर्फ नए कपड़े पहनना और पकवान खाना नहीं, बल्कि इंसानियत की खिदमत करना और एक-दूसरे के दुख-दर्द को समझना भी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि समाज में मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा दें, ताकि एक खुशहाल और मजबूत समाज की बुनियाद रखी जा सके।
ACN कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. वसी बेग बिलाल ने कहा कि ईद हमें एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने सभी छात्रों और समाज के लोगों से अपील की कि वे समाज में अच्छाई और इंसाफ को बढ़ावा दें और एक बेहतर कल की तामीर करें।
पत्रकार वसीम खान, इमरान खान, तौसीफ अंसारी और चौधरी एम.आई. खान ने भी अपने संदेश में सभी को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि हमें अपने आसपास के ग़रीबों और बेसहारों का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि सच्ची ईद वही होती है जब हर कोई खुशी महसूस करे।
ईद का यह पाक मौका हमें हर तरह की नफरत और बैर को खत्म करके मोहब्बत और इंसानियत के जज़्बे को बुलंद करने का पैगाम देता है। दैनिक छठी आँख समाचार पत्र की पूरी टीम इस खास मौके पर सभी को तहे-दिल से ईद मुबारक कहती है और दुआ करती है कि यह त्यौहार सभी के लिए खुशहाली, अमन और तरक्की लेकर आए।
ईद मुबारक!
