दैनिक छटी आंख | संवाददाता
फ़ूड क्राफ्ट संस्थान,अलीगढ द्वारा शनिवार दिनांक 04.05.2024 को 40वां वार्षिकोत्सव “आग़ाज़” शहर के सिटी सेंटर मॉल के बैंक्वेट हॉल में बड़े धूम-धाम से मनाया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विशाख जी. जिलाधिकारी अलीगढ के अलावा विशिष्ट अतिथि श्री अमित कुमार भट्ट अपर जिलाधिकारी (नगर) श्रीमती मीनू राणा, अपर जिलाधिकारी (वित्त & राजस्व) अलीगढ को आमंत्रित किया गया |
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा व दीप प्रज्ज्वलन कर हुई, जिसमें मीनू राणा अपर जिलाधिकारी अलीगढ, संस्थान के प्राचार्य नीलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, पूजा बसेरा श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक आर.एस.एस. श्री गोविन्द सिंह, महानगर प्रचारक विक्रम, वी.एच.पी. के मुकेश राजपूत, अलीगढ़ मेल के राज सक्सेना, एवं अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए |
संस्थान के प्राचार्य श्री नीलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने मीनू राणा को शान्ति एवं सम्पन्नता के प्रतीक लक्ष्मी कमल का पौधा, मोमेंटो एवं बुके आदि भेंट कर उनका स्वागत व अभिवन्दन किया |
अपने संबोधन में मीनू राणा ने क्षेत्र के युवाओं को संस्थान में प्रवेश लेकर अपना सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करने के लिए आव्हान किया |
इसके साथ ही उन्होंने संस्थान के उच्चीकरण कर राज्य के एक मात्र अग्रणीय राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान के कासिमपुर में स्थापित होने के लिए सभी ज़िला-वासियों को शुभकामनाएं अर्पित की और इस दिशा में संस्थान के प्राचार्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी |
स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट एक आधुनिक और श्रेष्ठ संस्थान होगा जिसमें होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा के साथ साथ उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी | जिला प्रशासन की ओर से इस कार्य में हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया |
बाद में मीनू राणा ने वरिष्ट समाज सेविका नीलम सैनी व गौरी पाठक को मोमेंटो भेट करके सम्मानित किया | कार्यक्रम में जिला-प्रशासन, शिक्षा विभाग के आला अधिकारी एवं ए.एम.यू. के विभिन्न विभाग के प्रोफेसर मौजूद रहे |
समारोह में छात्र/छात्राओं ने ग्रुप डांस, गीत-संगीत, कव्वाली, शायरी, फैशन शो आदि मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये |
संस्थान में गत माह “एकत्र” विषय के अंतर्गत आयोजित हुए खेलकूद कार्यक्रमों के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मैडल, ट्राफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किये गए | संस्थान में हर वर्ष “एकत्र” विषय के अंतर्गत विभागीय खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है |
कार्यक्रम में नन्हे मुन्हे बच्चों मानवी व वीरेंद्र द्वारा भी प्रस्तुति प्रस्तुत की गई जिसकी सभी ने खूब सराहना की |
संस्थान में कार्यक्रम की तैयारी के लिए पिछले दो सप्ताह से छात्र-छात्राएं जी जान से मेहनत कर रहे थे और कार्यक्रम से पहले सभी परफॉरमेंस की रिहर्सल कराई गई जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके |
रिहर्सल को स्वयं संस्थान के प्राचार्य की निगरानी में संपन्न कराया गया | समारोह में मौजूद लोगों ने संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा पेश किये गए ग्रुप डांस एवं राधा-कृष्ण के नृत्य की खूब सराहना की |
संस्थान के प्राचार्य श्री नीलेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग, उ. प्र. शासन हैं जो लखनऊ मुख्यालय से संस्थान का नेतृत्व कर रहे हैं |
इस अवसर पर जानकारी साझा कि चुनाव आचार संहिता के चलते इंस्टीट्यूट को उच्चीकृत कर स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल
मैनेजमेंट के रूप में स्थापित करने हेतु टेंडर प्रक्रिया को टाल दिया गया है, आचार संहिता के हटते ही टेंडर प्रक्रिया का कार्य प्रारंभ हो जाएगा |
नवीन स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट, अलीगढ में डिप्लोमा पी. जी. डिप्लोमा के अतिरिक्त होटल मैनेजमेंट में डिग्री. पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, पी.एच.डी. व अन्य रिसर्च वर्क जैसी उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी जिससे ज़िले एवं आस-पास क्षेत्र के युवाओं को होटल मैनेजमेंट में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अलीगढ से बाहर नही जाना पड़ेगा|
भवन का भव्य स्वरुप तैयार कराया गया है जिसकी लागत 100 करोड़ के लगभग होगी जिसमें ऑडिटोरियम हाल, कांफ्रेंस हॉल और अन्य आधुनिक सुविधा होगी |
प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में इस समय डिप्लोमा एवं पी.जी. डिप्लोमा में प्रवेश प्रारम्भ हो गए हैं छात्र/छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जा रही है जिससे संस्थान में संचालित विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं उ. प्र. शासन द्वारा प्रदान की जा रही छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा से लाभान्वित होगें |
कार्यक्रम के अतिथियों ने समारोह को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में संस्थान के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं अर्पित की साथ ही छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी जिसमें मुकेश राजपूत, ए.एम.यू. के पी.आर.ओ. प्रमुख रूप से रहे |
कार्यक्रम का संचालन संस्थान की महिला कर्मियों द्वारा किया गया सभी लोगों के लिए बैठने का उचित प्रबंध था जिससे कार्यक्रम में किसी तरह की असमंजस की स्थिति न हो और कार्यक्रम स्थल में बड़ी बड़ी एल.इ.डी. डिस्प्ले लगाईं गई जिससे दूर बैठे लोग आसानी से कार्यक्रमों का आनंद उठा सके
संस्थान के कर्मियों द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई जिससे किसी प्रकार से उपद्रव का माहौल पैदा न होने पाए | प्राचार्य ने सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर उनको सम्मानित किया व मीनू राणा अपर जिलाधिकारी अलीगढ व अन्य गणमान्य अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया, कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि-गणों, छात्र/छात्राओं ने रात्रि-भोज का आनंद लिया|
