Chati ankh.cdr

वक्फ संशोधन बिल महिला शक्ति के लिए वरदान

WhatsApp Image 2025 04 04 at 7.10.15 PM

अंजुम अंसारी

सूफी संत मलंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय संयोजिका अंजुम अंसारी ने वक्फ संशोधन बिल को मुस्लिम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक वरदान बताया है। उन्होंने कहा कि “मुस्लिम महिलाओं के लिए जितना सोचा और किया है, उतना आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के हक और सम्मान के लिए जो कदम उठाए हैं, वे सराहनीय हैं और अब यह नया वक्फ संशोधन बिल न केवल मुस्लिम बल्कि समाज की सभी बहनों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।”

भू-माफियाओं में हड़कंप, समाज में हर्षोल्लास
अंजुम अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा में पास होते ही भू-माफियाओं में खलबली मच गई है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज मिठाइयां बांटकर और खुशी का इज़हार करके इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत कर रहा है।

महिलाओं को अब तक वक्फ बोर्ड से कोई लाभ नहीं
उन्होंने कहा, “अब तक वक्फ बोर्ड से किसी भी महिला को कोई लाभ नहीं मिला—न विधवाओं को पेंशन, न गरीब महिलाओं को रोजगार, न ही यतीम और गरीब बच्चों के लिए तालीम का कोई मुकम्मल इंतज़ाम। वक्फ की करोड़ों की ज़मीनें मुतवल्लियों ने मामूली किराए पर उठा दीं, और कई मामलों में तो इसे पारिवारिक संपत्ति मानकर आपस में बांट लिया गया। इसका नुकसान सिर्फ वक्फ बोर्ड को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को उठाना पड़ा है।”

ज़रूरतमंदों को मिलेगा अधिकार, भू-माफिया होंगे बाहर
अंजुम अंसारी ने स्पष्ट किया कि वक्फ संशोधन बिल से पसमांदा मुस्लिम, पिछड़े वर्ग के मुस्लिम, विधवाएं, वृद्ध और यतीम बच्चों को वक्फ संपत्ति की आय का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “अब किसी को अपने हक के लिए हाथ फैलाने की ज़रूरत नहीं होगी। जो लोग सालों से वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा किए बैठे हैं, वही लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं। लेकिन अब जनता जागरूक है, वह जानती है कि उनके हित में कौन सोचता है।”

मोदी सरकार ने महिलाओं को दी नई पहचान
उन्होंने तीन तलाक के खत्म होने, धारा 370 के समाप्त होने, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला गैस योजना और फ्री राशन जैसी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा, “जब केंद्र सरकार ने आम जनता को इतना कुछ दिया है, तो मुस्लिम समाज को भी वह न्याय दिलाकर रहेगी। वक्फ संपत्तियों से होने वाली आमदनी अब सही हाथों तक पहुंचेगी और मुस्लिम बहनें इसका स्वागत कर रही हैं।”

इंद्रेश कुमार का आभार, मोदी सरकार पर विश्वास
अंजुम अंसारी ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक माननीय इंद्रेश कुमार का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “उन्होंने न सिर्फ तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ संघर्ष किया, बल्कि वक्फ संशोधन बिल को लाने में भी अहम भूमिका निभाई। वह देश के मुसलमानों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।”

अंत में उन्होंने कहा, “हम सभी को मिलकर ऐसे नेक इरादे रखने वाले महान व्यक्तित्व का इस्तकबाल करना चाहिए और अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिसने हमारे बीच एक ऐसा फरिश्ता भेजा जो मुस्लिम महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *