Chati ankh.cdr

स्कूल जा रहे दो साईकिल सवार हाईस्कूल के छात्र तेजरफ्तार कार की टक्कर लगने से घायल अभिभावकों में आक्रोश

IMG 20231213 WA0000

जनपद बिजनौर से मंडल ब्यूरो सपना वर्मा की रिपोर्ट

नगीना। सेंट मैरी स्कूल के हाईस्कूल के दो छात्र साइकिल से स्कूल जाते समय फोरलेन हाईवे पर कार की टक्कर लगने से गम्भीर घायल हो गए घटना के बाद गुस्साये सैकड़ो अभिभावक घटना घटनास्थल पर पहुंचे और सेंट मेरी के प्रिंसिपल पर आक्रोश जताया।मंगलवार की सुबह नगर के मोहल्ला कलालान निवासी मौ. फैज़ 15 वर्ष पुत्र फहीम अख्तर व शैफुर्रहमान 10 वर्ष पुत्र मुजीबुर्रहमान दोनों फोरलेन हाईवे के पास स्थित सेंट मेरिज स्कूल में हाईस्कूल के छात्र हैं। दोनों छात्र अपनी अलग-अलग साइकिलों से प्रतिदिन भांति स्कूल आते जाते हैं। मंगलवार की सुबह भी दोनों छात्र अपनी साईकिल से स्कूल जा रहे थे, जैसे ही दोनों नगीना धामपुर रोड स्थित फोर लाइन हाईवे पर सेंट मेरी चौराहा पार कर रहे थे तो धामपुर की ओर से आ रही एक तेज गति की कार ने स्कूली वैन को बचाने के चक्कर में दोनों छात्रों की साईकिल को जोरदार टक्कर मार दी। एक प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड आर्मी हितेश चौहान ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्ती की छात्रा साइकिल से करीब 10 फीट की ऊंचाई तक उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार चालक कांठ के सलीमपुर निवासी मोहम्मद शादाब चंडीगढ़ जा रहा था। कार चालक ने छात्रों को उठाया और पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचा। सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है दोनों छात्रों के हाथ व सर में मामूली चोट आई हैं। मोहम्मद फैज को बार-बार उल्टी की शिकायत होने पर उसको बिजनौर रेफर किया जा रहा है।घटना के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक नगीना धामपुर फोर लेन हाईवे पर एकत्र हो गए और प्रिंसिपल को घटनास्थल पर बुलाया तथा मांग की कि छात्रों के स्कूल जाने व छुट्टी के समय फोर लेन चौराहे पर दो गार्ड रहने चाहिए। सेंट मैरी का अपना ट्रांसपोर्ट भी नहीं है जिस कारण छात्र साइकिल से स्कूल आते जाते हैं सेंट मेरी छात्रों की सुरक्षा के लिए अपने ट्रांसपोर्ट की शीघ्र व्यवस्था करें तथा प्रशासन से छात्रों के लिए हाईवे पर अंडर पास बनाने की मांग की। हाईवे पर भीड़ जमा होने की सूचना पर का नगीना सीओ संग्राम सिंह व कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रतिभा वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अभिभावको को समझाया कर घर भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *