CHATI ANKH logo.cdr

शकील नेता के निवास पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान।

WhatsApp Image 2024 01 05 at 5.59.56 PM

हिंदी दैनिक छटी आंख समाचार से मुरादाबाद मंडल ब्यूरो सपना वर्मा की रिपोर्ट

नजीबाबाद क्षेत्र के नारायणपुर रतन में शकील नेता के निवास पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारी में जिला अध्यक्ष विपिन कुमार चौधरी भारतीय किसान यूनियन तोमर, शैषपाल राठी उर्फ सेठी कार्यकारी जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन तोमर, एडवोकेट बिरजवीर युवा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन तोमर, लोकेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन तोमर, हेमेंद्र चौधरी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन तोमर, मुस्तकीम अहमद नगर अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन तोमर,वहां उपस्थित ग्राम वासियों ने सभी पदाधिकारी को फूल मालाए पहनकर जोरदार स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पद अधिकारियों की खबर सुनते ही भारी तादाद में ग्राम वासी ढोल ढमाका लेकर बीच चौराहे पर पहुंच गए, ढोल ढमाके के साथ सभी पदाधिकारी शकील नेता के स्थान पर पहुंचे वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने सभी पदाधिकारीयो का फूल मालाएं पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस सम्मान समारोह में भारी तादाद में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *