Chati ankh.cdr

अवाम विकास मंच (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने बाबूजी कल्याण सिंह जी की क्षतिग्रस्त प्रतिमा का निरीक्षण किया

WhatsApp Image 2025 04 28 at 15.13.45

छतारी दोराहे पर लगी बाबूजी कल्याण सिंह जी की प्रतिमा के पत्थर और बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर आज अवाम विकास मंच (अराजनीतिक) के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और प्रतिमा को पुनः सही कराने का संकल्प लिया। साथ ही, आगे प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई और देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार रहे:

विजेंद्र सिंह धनगर – अध्यक्ष, अवाम विकास मंच (अराजनीतिक)

हरपाल सिंह लोधी – संगठन उपाध्यक्ष

राव मुहिब्बुर्रहमान खा – संगठन महासचिव

अनिल कुमार तोमर – संगठन कोषाध्यक्ष

शंकर सिंह लोधी – वरिष्ठ सदस्य

रूप सिंह बघेल – न्याय पंचायत उपाध्यक्ष

हिम्मत सिंह लोधी – न्याय पंचायत अध्यक्ष

विष्णु लोधी – सक्रिय सदस्य

प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सभी पदाधिकारियों ने मूर्ति की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि शीघ्र ही प्रतिमा और बाउंड्री की मरम्मत कार्य कराया जाएगा ताकि बाबूजी कल्याण सिंह जी की स्मृति सुरक्षित रहे।

संगठन ने यह भी तय किया कि भविष्य में किसी प्रकार की क्षति या अव्यवस्था न हो, इसके लिए समय-समय पर प्रतिमा स्थल की सफाई और देखरेख के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने बाबूजी कल्याण सिंह जी के आदर्शों को याद करते हुए जनसेवा और समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। संगठन ने स्थानीय प्रशासन से भी प्रतिमा स्थल के संरक्षण में सहयोग की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *