अलीगढ़, 2 जून 2026। जेईई एडवांस्ड 2026 में आकाश इंस्टीट्यूट अलीगढ़ के 17 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों की इस सफलता पर आकाश इंस्टीट्यूट में उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही इंस्टीट्यूट के रीजनल डायरैक्टर डीके मिश्रा ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि उनके सुव्यवस्थित शिक्षण परिवेश, अनुभवी फैकल्टी और परीक्षा की तैयारी के प्रति छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करती है।
जेईई एडवांस्ड 2026 में आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र रुद्रांश पाराशर ने 178 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 2522 हासिल की, जबकि शिवांग यादव ने 162 अंकों के साथ 4101 रैंक प्राप्त की। अन्य छात्रों में लेखांश शर्मा एआईआर 7187, अंश सिंह 7576 और दिशांत एक्स 9759, निखिल कुमार 10573, मनीष चौधरी 12872, देव प्रताप सिंह 15565, पुनीत कुमार 20893, मोहम्मद हमज़ा 22576, दिव्य 22655, जय वर्धन सिंह 15698 आदि शामिल हैं। उक्त छात्र एईएसएल क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े थे, जो जेईई एडवांस्ड जैसी अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफल होने के लिए जरूरी वैचारिक स्पष्टता, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या सुलझाने के कौशल को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

इस मौके पर टॉपर छात्रों ने कहा, कि वह अपनी तैयारी के सफर के दौरान निरंतर मार्गदर्शन, शैक्षणिक सहायता और मेंटरशिप के लिए आकाश इंस्टीट्यूट के आभारी हैं। अध्ययन सामग्री, क्लासरूम सेशन, मॉक टेस्ट और नियमित मूल्यांकन ने उनके कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की।
जेईई एडवांस्ड देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों आईआईटी में प्रवेश का माध्यम है और इसे दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। छात्र जेईई मेन क्वालीफाई करने के बाद जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र होते हैं और देश भर के आईआईटी और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस मौके पर अलीगढ़ आकाश इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर रौशन कुमार सिंह, एकेडमिक हैड पंकज कुमार, ब्रांच हैड अंशुल उपाध्याय आदि के द्वारा टॉपर्स छात्रों को बुके देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शनः जेईई एडवांस्ड 2026 में टॉपर आए छात्रों के साथ आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षक जश्न मनाते हुए।
