मथुरा। स्वाभिमान एक प्रयास कुसुम लता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था के द्वारा एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कृष्णा नगर के रामनगर शिव पार्क में रखा गया। जिसमें 60 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर प्रतियोगिता में शामिल किया सर्वप्रथम हिंदू महासभा से प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा ने मां सरस्वती की प्रतिमा को पटका एवं माला पहना कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
उसके बाद संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष अनीता हरियाणा ने मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा एवं वार्ड 55 से पार्षद विवेक पाराशर पटका का पहना कर एवं संस्था का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संस्था के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए साथ ही में जिन-जिन प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया उनको संस्था के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था इस तरीके की प्रतियोगिता करने का उद्देश्य यह है कि बच्चों का मनोबल एवं अपने देश के संस्कृति से अवगत कराने का प्रयास रहता है संस्था की प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा ने जानकारी देते हुए कहा हमारी संस्था ऐसे ही सांस्कृतिक एवं प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम समय-समय पर निरंतर करते रहते हैं
जिससे हम बच्चों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ा सके संस्था की जिला अध्यक्ष शीतल वार्ष्णेय ने बताया इस संस्था के द्वारा 60 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।
संस्था के द्वारा सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। जिला अध्यक्ष शीतल वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए इन बातों को ध्यान में रखकर ऐसे संभव प्रयास किए जाते हैं जिससे वे प्रत्येक गतिविधि का लाभ प्राप्त कर अपना मानसिक व बौद्धिक विकास कर सके।
इस आयोजन में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अनीता हरियाणा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, जिला अध्यक्ष शीतल वार्ष्णेय, जिला संयोजक पूजा राजपूत, जिला प्रभारी डॉली राजपूत, सपना राजपूत, सरस्वती, रेनू, पूनम लता, जलदेवी, लक्ष्मी देवी, रोहिणी शर्मा, सुनीता, वर्षा शर्मा, संगीता राजपूत, पूजा गौर, शशि, राजकुमारी, चंचल, राधा, नीतू आदि उपस्थित रहे।