Chati ankh.cdr

अल्पसंख्यक एवं बहुजन कल्याण संघ ने एडवोकेट सलमान अब्बास को बनाया लीगल एडवाइजर

अलीगढ़। अल्पसंख्यक एवं बहुजन कल्याण संघ की एक अहम बैठक हुई, जिसमें संगठन के काम और आगे की योजनाओं पर बातचीत की गई। इसी दौरान लखनऊ हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट सलमान अब्बास को संगठन का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों ने खुशी जताई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

बैठक में संगठन के सरपरस्त हाजी अब्दुल समद साहब, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नफीस, गभाना तहसील अध्यक्ष गुलजार खान, राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई. के. चौधरी समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वाई. के. चौधरी ने कहा, “सलमान अब्बास साहब एक अनुभवी और ईमानदार अधिवक्ता हैं। हमें पूरा भरोसा है कि उनके जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। उनका अनुभव समाज के लोगों के काम आएगा और हम सब मिलकर लोगों की आवाज़ को और मजबूती से उठाएंगे।”

वहीं एडवोकेट सलमान अब्बास ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा किया है, उसके लिए मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और लगन से निभाऊँगा। मेरी कोशिश रहेगी कि संगठन और समाज के लिए हमेशा बेहतर काम करूँ और हर ज़रूरत के समय अपनी कानूनी सलाह और सहयोग देता रहूँ।”

बैठक का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *