
न्यायालय ने अनुरोध स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित कर दी है। अब सांसद पक्ष को उक्त तिथि तक अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले अदालत ने सांसद सतीश गौतम को नोटिस जारी कर 27 जुलाई तक आपत्ति दाखिल करने का निर्देश दिया था। हालांकि उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद मामले की अगली तारीख 3 अगस्त तय की गई थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त 2026 को होगी।
