अलीगढ़ 9 अप्रैल रजनी रावत।
ग्राम प्यावली में धनतरी सिंह आपने घर में चारपाई पर लेटे हुए थे। तभी पड़ोस के कुमारपाल, बिहारी लाल, कौशल, सोनवीर सिंह, रेखा, रामवती, आदि कुछ लोग ने घर में घुसकर धनतरी सिंह पर हमला कर दिया।
आवाज सुनकर धनतेरी सिंह की पुत्रवधू भाग कर उन्हें बचाने के लिए आई। तभी दबंगों ने उसके सर पर फर्स से वार कर दिया। जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई।
और वह चिल्लाते हुए गिर पड़ी। शोर स्राव सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को देखकर हमला करने वाले लोग डर कर भाग गए। क्योंकि उसे समय घर पर धनतेरी और उनकी पुत्रवधू के अलावा कोई नहीं था।
सब लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। सूचना मिलते ही खेत से घर वाले भाग कर आए। और घायल अवस्था में इन लोगों को थाने लेकर पहुंचे।
थाने में पुलिस ने इनकी रिपोर्ट लिखकर चिकित्सा के लिये। सरकारी अस्पताल भेज दिया। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार की है।