Chati ankh.cdr

अलीगढ़ में बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 55 एकड़ भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा

WhatsApp Image 2026 06 06 at 9.28.29 PM

अलीगढ़: छर्रा विधानसभा क्षेत्र के गांव गुरुसिखरन की पहचान जल्द ही राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनने जा रही है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, कॉलेज और लेखपालों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण स्कूल स्थापित करने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने भूमि का चिह्नांकन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

छर्रा विधायक ठाकुर रवींद्र पाल सिंह की पहल पर शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 55 एकड़ भूमि चिह्नित की जा रही है। इसमें 50 एकड़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। परिसर में अत्याधुनिक स्टेडियम, खेल मैदान और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

वहीं शेष 5 एकड़ भूमि पर लेखपाल पाठशाला स्थापित की जाएगी, जहां राजस्व विभाग के भावी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं के लिए आवासीय हॉस्टल की भी व्यवस्था होगी।

इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद गुरुसिखरन गांव शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा तथा क्षेत्र के युवाओं को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 दैनिक छठी आंख
सच्चाई के साथ, जनता की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *