Chati ankh.cdr

ईद-होली मिलन सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन, भाईचारे और सांझी संस्कृति का संदेश

WhatsApp Image 2025 04 05 at 8.02.39 PM
अलीगढ़। ए.सी.एन.सी.ई.एम.एस. द्वारा आयोजित ईद-होली मिलन सांस्कृतिक उत्सव ने आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। कोका कोला के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में शिक्षा, उद्योग और समाजसेवा से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के.डी. गोस्वामी (प्राचार्य, नवोदय विद्यालय, आगरा) और मुख्य वक्ता इं. देवराज शर्मा (प्रसिद्ध उद्यमी) रहे। विशेष अतिथियों में दैनिक छठी आंख समाचार के मुख्य संपादक श्री वाई.के. चौधरी, एडवोकेट नईम खान, श्री रियाज अहमद और श्री जैद शामिल रहे।

WhatsApp Image 2025 04 05 at 8.02.39 PM (1)
डॉ. एम. वसी बेग, निदेशक, ए.सी.एन.सी.ई.एम.एस., ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांझी विरासत का जश्न है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय समर्पित स्टाफ को दिया, जिनमें श्री विकास, श्री फिरोज, साजिद सर, फैजान सर, सुशील जी, जकिया मैम, फुरकान सर, आतिफ सर, अनुराग सर, गजेंद्र सर, हाफिज नावेद, फहीम सर, जुबैर सर, अस्करी सर, आसिम सर, जहीर सर, रफत सर और मिस्टर जैद का योगदान सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में एसीएन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.ए. चौधरी, वाइस चेयरमैन डॉ. जीशान चौधरी, एडवोकेट फैजान चौधरी, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. शकील और महानिदेशक डॉ. अनवर ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और प्रेम को बढ़ावा देते हैं।

WhatsApp Image 2025 04 05 at 9.32.00 PM
अल्पसंख्यक एवं बहुजन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वाई.के. चौधरी ने कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में मोहब्बत और यकजहती (एकता) के पैग़ाम को मजबूत करते हैं।” इस अवसर पर अली जान, जिला सचिव राजा बाबू और राष्ट्रीय महासचिव रियाज अहमद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

यह कार्यक्रम एक पैग़ाम-ए-मोहब्बत था, जो समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का सजीव प्रमाण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *