Chati ankh.cdr

ऑस्ट्रेलिया को मिली करारी हार के बाद डेल स्टेन के ट्वीट ने मचाई खलबली, दे दी एक अहम सलाह

IND vs AUS Dale Steyn: पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हरा दिया. टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो गए

h4el657 steve smith twitter 625x

IND vs AUS Dale Steyn:पहले टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रन से हरा दिया. टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हो गए. टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद जहां पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अपने टीम से काफी खफा है और खूब जोर आलोचना कर रहा है तो वहीं पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने ट्विट के जरिए कुछ ऐसी बातें कही है जो सुर्खियां बटोर रहा है. 

दरअसल, टेस्ट मैच के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमा नागपुर की पिच को लेकर तमाम बातें कह रहा था. वहीं, स्टीव स्मिथ (Steven Smith) की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें वो पिच को नजदीक से देखते नजर आए थे. स्मिथ द्वारा पिच को गंभीरता से देखने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला टेस्ट मैच 3 दिन के अंदर ही हार गई. ऐसे में स्टेन ने ट्वीट किया जो वायरल हो रहा है. 

पूर्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वो मैच से पहले कभी भी पिच को नहीं देखते थे. अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा,’आप विश्वास करो या नहीं, लेकिन जब मैं खेलता था तो  मैं कभी भी मैच से पहले पिच को देखना पसंद नहीं करता था.मैं पिच को तभी देखता था, जब मेरी गेंदबाजी की बारी आती थी या फिर बल्लेबाजी करनी पड़ती थी. मैं सिर्फ अपने लेंथ पर ध्यान देता था.’ इस ट्वीट के अलावा स्टेन ने फैन्स और क्रिकेट के जानकार से एक सवाल भी किया जिसपर खूब सारे रिएक्शन भी आ रहे हैं. 

स्टेन ने सवाल में पूछा ‘  पिच को पढ़ना आप कैसे पसंद करता है? क्या आप अपने घुटनों पर बैठ कर और पिच को लगभग सूंघ कर या पिच की तरफ से एक सामान्य स्टैंड और निरीक्षण करके..ऐसा करने से क्या आखिर में यह वास्तव में आपकी मदद करता है? स्टेन का यह ट्वीट फैन्स काफी संख्या में रिट्वीट कर रहे हैं. 

वैसे, इसके बाद स्टेन ने आखिरी ट्वीट किया और लिखा, सच कहूं तो मैं नहीं देखता था क्योंकि मैं जो देखूंगा उससे बहुत डर जाता था. तो मैंने अभी सोचा कि जो भी तैयार किया गया था उसके साथ ही आगे बढ़ूंगा. और मेरे पास मेरी टीम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी हैं जो मेरे साथ गहै और मेरी सहायता और मार्गदर्शन करने के लिए मेरे पास हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *