
अलीगढ़ 12 फरवरी मंडल ब्यूरो सुबूही गफूर
नहीं रहे अलीगढ़ से हिंदुत्व का चेहरा भाजपा पूर्व विधायक संजीव राजा, मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने व्यक्त किया दुःख।
अलीगढ़ शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र नेता के रूप में राजनीति शुरू करने वाले और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 2017 में शहर सीट से भाजपा का बैनर लेकर विधायक का चुनाव जितने वाले संजीव राजा अब हमारे बीच नहीं रहे।भाजपा अलीगढ़ के पूर्व विधायक संजीव राजा अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते थे।
आइए जानते हैं एडिटर मुदस्सिर साहब द्वारा इंटरव्यू ली गई थी, जिस पर अपनी खुलकर बात रखी जो कि काफी विवादों में रही।
मुस्लिम सुरक्षा पर सवाल सुनकर भड़क गए थे भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा।
. उनके कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी मुक्ता राजा शहर से विधायक हैं। संजीव राजा के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर तमाम नेता गण कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजीव राजा के निधन पर शोक व्यक्त किया सोशल मीडिया पर शोक की लहर है।
अलीगढ़ में कट्टर हिंदूवादी नेता की छवि रखने वाले शहर विधानसभा से विधायक रहे संजीव राजा का देर रात निधन हो गया। उनकी अंतिम शव यात्रा बारहद्वारी स्थित निज निवास से शुरू होकर नगर क्षेत्र के तमाम रास्तों में भ्रमण के लिये निकल चुकी है। जो कि चंदनिया शवदाह गृह को पहुंचेगी।
शहर के निर्वतमान विधायक संजीव राजा की शनिवार देर रात तबियत खराब हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीव राजा के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे अलीगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर संजीव राजा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं आने लगीं।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ सदर से पूर्व विधायक श्री संजीव राजा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना में कहा कि भाजपा नेता एवं अलीगढ़ सदर से पूर्व विधायक श्री संजीव राजा जी के निधन की खबर सुनकर हृदय व्यथित है।
वहीं, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, बरौली विधायक ठा० जयवीर सिंह, बसपा मेयर मोहम्मद फुरकान अमहद, तमाम विधायक व एमएलसी ने कैमरे पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।