
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एएमयू के कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एम. रिजवान खान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं।
इस मौके पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सबाहुद्दीन ने हॉकी के क्षेत्र में एएमयू की पुरानी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेलों को प्रोत्साहित करने की समृद्ध परंपरा रही है और यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
