
अलीगढ़ 26 जनवरी मंडल ब्यूरो सुबुूही गफूर
RMPS AMU City School में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि prof. शादाब अहमद ने कहा कि यहां के छात्रों ने आज अपने कार्यक्रम से देश की समृद्धि, समन्वय और एकता का प्रदर्शन किया. प्रधानाचार्य ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह प्रतिज्ञा लेने को कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को याद रखना चाहिए. इस मौके पर शिक्षकों के बीच रस्साकशी,volleyball aur अंताक्षरी के मुकाबले संपन्न हुए. बड़ी संख्या में छात्रों ने आज उपस्थिति दर्ज करायी. कार्यक्रम का संचालन अनवर सुल्ताना ने किया. कार्यक्रम के अंत में स्कूल के सहायक निदेशक डॉ शादाब ने विद्यालय के उन छात्रों को सम्मानित किया जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में स्कूल का नाम रोशन किया है..
